रायबरेली किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है ओवरब्रिज पर हवा में झूलती हुई होल्डिंग
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:9935593647
बछरावां रायबरेली- कस्बे में स्थित फ्लाईओवर पर लगी होल्डिंग व मधुमक्खी के छत्ते किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है, यहां पर आते जाते राहगीर काल के गाल में भी समा सकते हैं। स्थानीय कस्बे में मौजूद इस समस्या पर प्रशासन व एनएचएआई क्या किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। आंधी तूफान आते ही पतले तार के साहरे लटकी यह होल्डिंग पत्ते की तरह उड़ जाती है। हाल ही में कुछ दिन पहले आई आंधी में इसी तरह की एक होल्डिंग हाईवे पर जा रहे बाइक सवार के ऊपर गिरी थी, गलीमत रही की होल्डिंग बाइक सवार के पिछले हिस्से में गिरी, जिससे चालक को हल्की फुल्की चोटे आई थी। कस्बे के मुख्य चौराहे पर मौजूद आम जनता ने बाइक सवार को उठाकर किनारे बैठाया, लेकिन फिर भी इस घटना से किसी को सबक नहीं मिला। अब शायद फिर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार एन एच आई व स्थानीय प्रशासन कर रहा है।

rexpress 