रायबरेली-डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने लिया संज्ञान कांशीराम कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
डीएम ने पेयजल आपूर्ति बाधित खबर का लिया त्वरित संज्ञान
रायबरेली-जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विभिन्न मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कांशीराम कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति बाधित होने संबंधी खबर का संज्ञान लिया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समस्या का निरीक्षण कराया तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराकर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पुनः सुचारु करा दी।
लगभग दो दिन पूर्व नाला सफाई कार्य के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके कारण कांशीराम कॉलोनी के कुछ हिस्सों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जल संस्थान एवं संबंधित विभाग की टीम ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कर पाइपलाइन को दुरुस्त किया तथा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई। वर्तमान में कांशीराम कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति सामान्य रूप से संचालित हो रही है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आमजन को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास एवं सफाई कार्यों के दौरान आवश्यक सावधानियां बरती जाएं ताकि भविष्य में पेयजल जैसी मूलभूत सेवाएं प्रभावित न हों।

rexpress 