रायबरेली पंचायत निर्वाचक नामावली (अन्तिम मतदाता सूची)-2026 का प्रकाशन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया पंचायत निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन
रायबरेली- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका ने बताया है कि मा० राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2025-26 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के अनुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से निर्धारित प्रपत्र-7 में दिये गए प्ररूप पर सूचना प्रदर्शित करके जनपद रायबरेली के समस्त तहसीलों के अन्तर्गत समस्त कुल 980 ग्राम पंचायतों की पंचायत निर्वाचक नामावली (अन्तिम मतदाता सूची)-2026 का अन्तिम रूप से प्रकाशन आज 10 जून, 2026 को आयोग द्वारा निर्धारित स्थानों पर करा दिया गया है और नामावली की एक प्रति निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी/सम्बन्धित ग्राम पंचायत कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। जिलाधिकारी ने बताया है कि आज 10 जून, 2026 को प्रकाशित अन्तिम पंचायत निर्वाचन नामावली-2026 के अनुसर जनपद रायबरेली के समस्त ग्राम पंचायतों के कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 1092780, कुल महिला मतदाताओं की संख्या 1011656 तथा कुल मतदाताओं की संख्या 2104436 है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) सिद्धार्थ, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) विनायक शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rexpress 