रायबरेली-गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबकर मौत, घंटों बाद मिला शव

रायबरेली-गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबकर मौत, घंटों बाद मिला शव

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे मालिन गांव के निकट बंगला घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मृतक की पहचान शाहिल के रूप में हुई है, जो फतेहपुर से अपने ननिहाल आया हुआ था। वह परिजनों के साथ गंगा स्नान कर रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव गंगा नदी से बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।