रायबरेली विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, अधिकारियों ने लगाए पौधे
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
महाराजगंज, रायबरेली- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार 5 जून 2026 को विकासखंड महाराजगंज में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजकुमार, पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत शिखर शुक्ला, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता राजीव त्यागी, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता समर भीम और पंचायत सचिव नितिन शाहू ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ब्लॉक प्रमुख राजकुमार ने कहा कि पेड़ ही जीवन हैं। 'एक पेड़ मां के नाम' लगाकर हम धरती मां के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हर नागरिक को कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और गर्मी से बचने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण को हरा-भरा रखने की शपथ ली।

rexpress 