रायबरेली डीएम ने जनसुनवाई में आए प्रार्थी को तत्काल डिक्री कराई जारी

रायबरेली डीएम ने जनसुनवाई में आए प्रार्थी को तत्काल डिक्री कराई जारी

-:विज्ञापन:-

 

रायबरेली- जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्राप्त एक प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रार्थी को डिक्री जारी कराई गई। जनसुनवाई में तहसील सदर के ग्राम छिवलामऊ निवासी कंधई लाल पुत्र रज्जुलाल ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपने हिस्से की भूमि पर कब्जा दिलाये जाने का अनुरोध किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर गौतम सिंह को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कंधई लाल का वाद उपजिलाधिकारी सदर न्यायालय में विचाराधीन था, जिसमें चिट्ठी बंटवारे की पुष्टि हो चुकी थी, किन्तु अब तक डिक्री जारी नहीं की गई थी। प्रार्थी की वृद्धावस्था को दृष्टिगत रखते हुए उपजिलाधिकारी सदर गौतम सिंह द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्वयं स्टाम्प शुल्क का वहन कर तत्काल डिक्री जारी कराई गई तथा उसकी प्रति प्रार्थी को उपलब्ध कराई गई। साथ ही, प्रकरण के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तहसीलदार को मौके पर इजराय की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। प्रार्थी कंधई लाल द्वारा जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सदर के प्रति आभार व्यक्त किया गया।