रायबरेली विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत 48 लीटर अवैध कच्ची शराब व 320 किलो लहन बरामद, 04 अभियोग पंजीकृत
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा, रायबरेली- जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 द्वारा मय हमराह विभिन्न स्थानों पर सघन दबिश की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान थाना बछरावा अंतर्गत ग्राम पश्चिम गाँव, उफरापुर एवं नन्दाखेड़ा तथा थाना डीह क्षेत्र के ग्राम आटी एवं ठकुराइन का पुरवा स्थित अवैध कच्ची शराब निर्माण के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जनपद में कुल 48 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 320 किलो लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 4 अभियोग पंजीकृत किए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

rexpress 