रायबरेली-नशे में पिता-पुत्र के बीच हुआ विवाद, पिता की मौत, आरोपी बेटा फरार
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के टिकरान गांव में रविवार देर रात नशे की हालत में पिता और बेटे के बीच हुए विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान पिता की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र दोनों नशे की हालत में थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसी दौरान पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना मिलने पर लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

rexpress 