रायबरेली करंट की चपेट में आने से महिला झुलसी, सीएचसी में कराया गया उपचार

रायबरेली करंट की चपेट में आने से महिला झुलसी, सीएचसी में कराया गया उपचार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली- जानवरों को पानी पिलाते समय हैंड पंप में उतर रहे करंट की चपेट में महिला आ गई, जो झुलस कर घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। विदित हो कि मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे के आसपास ठकुराइन खेड़ा गांव में घर के बाहर काम कर रही एक महिला करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। ठकुराइन खेड़ा निवासी ममता उम्र 40 वर्ष पत्नी अनुज मंगलवार को अपने घर में अपने जानवरों को पानी पिला रही थी। इसी दौरान वह हैंडपंप में लगी मोटर से उतर रहे करंट की चपेट में आ गईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें करंट के प्रभाव से अलग किया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में ममता को निजी वाहन से ही बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। चिकित्सको के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक इलाज किया जा रहा है।