रायबरेली-गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए 24 जुलाई को होगा लखनऊ में कार्यक्रम: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

रायबरेली-गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए 24 जुलाई को होगा लखनऊ में कार्यक्रम: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

-:विज्ञापन:-

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए 24 जुलाई को होगा लखनऊ में कार्यक्रम: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शनिवार को अपनी गविष्ठि यात्रा के दौरे के दौरान बछरावां पहुंचे। कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित बस स्टॉप पर उनका कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद उनका जिलेदार गेस्ट हाउस तिलेडा में रात्रि विश्राम का भी कार्यक्रम निर्धारित था। उनके साथ आए गौ रक्षकों ने अपने संबोधन में बताया कि वह गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के 81 दिवसीय अभियान पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि जब मन, वचन और आचरण एक समान हों तो वही धर्म है। यदि मन में कुछ और आचरण कुछ और हो तो वह धर्म नहीं है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग मन, वचन और आचरण में एकरूपता नहीं रखते। सभा में मौजूद लोगों से उन्होंने वचन लिया कि लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में वह सभी शत् प्रतिशत रूप से मौजूद रहेंगे, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए आंदोलन शुरू किया था। उस समय कई लोग इसके समर्थन में थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद भी गाय को राष्ट्र माता तो दूर राज्य माता का दर्जा भी नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि गाय आज भी पशु की श्रेणी में है। शंकराचार्य ने कहा कि सनातन समाज और हिंदुओं को बाहरी लोगों से उतना खतरा नहीं है, जितना हिंदू होने का ढोंग करने वालों से है। उन्होंने कहा कि समाज को सही और गलत की पहचान करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों के प्रति नफरत का माहौल बनाया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर कई उदाहरण ऐसे हैं जहां आपसी संवाद और सहयोग देखने को मिला है। उन्होंने हाल के कुछ बयानों का भी उल्लेख करते हुए अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। उन्होंने दावा किया कि बीते साढ़े सात वर्षों में कई मंदिरों और मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने वाराणसी की एक घटना का जिक्र करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। कहां की वाराणसी में 254 मूर्तियां तोड़ दी गई, उनकी शिकायत के बाद केस दर्ज कर मूर्तियों को लंका थाने में रखा गया है। जहां उनकी प्रतिदिन पूजा कराई जा रही है। शंकराचार्य ने कहा कि गौ संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। उन्होंने मौजूद लोगों से पूछा कि गौ हत्या पर कानून बनना चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि मतदान करते समय ऐसे दल का समर्थन करना चाहिए जो गाय को माता का दर्जा देने की दिशा में ठोस कदम उठाए। इस मौके पर बछरावां विधानसभा विधायक श्याम सुंदर भारती, जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव, आशीष चौधरी, राजू यादव, हरीश चौरसिया, सहित सैकड़ो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।