रायबरेली ऑटो चालक से मारपीट का मामला आया सामने, दी तहरीर

रायबरेली ऑटो चालक से मारपीट का मामला आया सामने, दी तहरीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो० न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली- कस्बे में शुक्रवार शाम ऑटो चालक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बछरावां थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। विदित हो कि मिहीलाल खेड़ा मजरे इचौली निवासी ऑटो चालक रमेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब छह बजे डिग्री कॉलेज गेट के सामने लालगंज रोड पर अपने ऑटो में सवारियां बैठा रहा था। इसी दौरान काधन खेड़ा निवासी पवन यादव वहां पहुंचा। आरोप है कि युवक नशे की हालत में था और आते ही गाली-गलौज करने लगा। उसने ऑटो में बैठी सवारियों को उतार कर अपने ऑटो में बैठा लिया। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की है।  किसी तरह वह वहां से जान बचाकर भागा, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा करते हुए दोबारा टांडा की ओर दिखाई देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। मारपीट में पीड़ित को चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।