रायबरेली में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर लापरवाही का आरोप, कथित गलत ऑपरेशन के बाद 10 वर्षीय बच्ची की हालत नाजुक

रायबरेली में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर लापरवाही का आरोप, कथित गलत ऑपरेशन के बाद 10 वर्षीय बच्ची की हालत नाजुक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली के शहर स्थित जेल रोड पर संचालित शाश्वत नर्सिंग होम पर गंभीर चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि 10 वर्षीय बच्ची का कथित रूप से गलत ऑपरेशन किए जाने के बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में बच्ची को लखनऊ रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और वह जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
परिजनों का दावा है कि बच्ची ब्रेन डेड हो चुकी है। न्याय की मांग को लेकर परिवार के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित करने की बात कही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। नर्सिंग होम प्रबंधन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।