रायबरेली-एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा: इंद्रा देवी

रायबरेली-एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा: इंद्रा देवी

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय बछरावां से स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष बछरावां शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी एवं खंड शिक्षा अधिकारी बछरावां इंद्रा देवी ने संयुक्त रूप से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। यह बाइक रैली नगर पंचायत कार्यालय बछरावां से आरंभ होकर बबुरिहा खेड़ा, विशुनपुर, रघुनाथ खेड़ा, कूटी, रैन, मुबारकपुर सांपों से होते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय राजामऊ में सम्पन्न हुई। इसके पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय राजामऊ की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी इंद्रा देवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शत प्रतिशत बच्चों का विद्यालय में नामांकन एवं उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्कूल चलो अभियान, बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने का काम करेगा, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को जागरूक करना और परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराना है। इस अवसर पर विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त डॉ० नीलिमा श्रीवास्तव ने जोशीले नारों हम भी स्कूल जाएंगे, पापा का मान बढ़ाएंगे। अब ना करो यह अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल जैसे स्लोगन के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अमन शुक्ला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बछरावां, ए आर पी मृत्युंजय सिंह, बुद्धि प्रकाश अवस्थी, पूर्ति द्विवेदी, रेनू बाजपेई, सुनील पाण्डेय, रामदयाल, वेद प्रकाश शुक्ला,  सुमन, गिरीश मिश्रा, दीप्ति पांडेय, ऊषा, राजेश कुमार,  वंदना वर्मा, नृपेन्द्र शुक्ला, रवीन्द्र दिवाकर, आस्तीक, प्रेमशंकर, समर सिंह, मनीष वर्मा, अरुण कुमार, कल्पना शर्मा,पंकजा,अमित, राकेश पाठक, विनोद कुमार, चन्द्र प्रकाश, मनमोहन, शोभित, संतोष,पवन, प्रमोद, अरविंद, अनूप मौर्य आदि शिक्षक शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश कुमार ने किया।