रायबरेली-भदोखर पुलिस की शिथिलता, दबंगों का लाठी-डंडों से की मारपीट का वीडियो वायरल; जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली-भदोखर पुलिस की शिथिलता, दबंगों का लाठी-डंडों से की मारपीट का वीडियो वायरल; जांच में जुटी पुलिस

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली: जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के ताला गोपालपुर मेजरगंज गांव में दबंगों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिलाओं समेत कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
वायरल वीडियो में कुछ लोग खुलेआम लाठी-डंडों से हमला करते और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमले में कई लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। भदोखर थाना पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।