रायबरेली-सास-ससुर व पत्नी ने मारपीट कर गर्भवती पीड़िता को किया घायल, हालत गंभीर

रायबरेली-सास-ससुर व पत्नी ने मारपीट कर गर्भवती पीड़िता को किया घायल, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत महरौरा गांव में रविवार की दोपहर तकरीबन 3:00 बजे के आसपास सास- ससुर व पति ने एक गर्भवती पीड़िता को मारपीट का घायल कर दिया। जिसे सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल पीड़िता शिवानी पत्नी बलराम उम्र 20 वर्ष निवासी महरौरा के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उसके पति बलराम व उसके ससुर चंद्रपाल एवं सास सावित्री जो की नशेड़ी है। वह आए दिन नशे में मेरे साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते रहते हैं। कई बार मैंने अपने साथ घटित हुई घटनाओं की जानकारी थाने में उनके विरुद्ध शिकायत कर दर्ज कराई। परंतु पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई। आज यानी रविवार की दोपहर उन्होंने फिर मुझे मारा पीटा, जिससे मैं घायल हो गई। वहीं मुझे बचाने जब मेरे चार साल के पुत्र शिवा व 3 वर्ष के पुत्र ऋषभ आए तो उनके द्वारा उन्हें भी मारा पीटा गया। साथ ही साथ पीड़िता के द्वारा यह भी जानकारी दी गई है, कि वह 7 महीने की गर्भवती है। फिलहाल घायल अवस्था में पीड़िता का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सक के द्वारा उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की अभी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है, घटना की तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।