रायबरेली-पौधे हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी - प्रतिमा मौर्या

रायबरेली-पौधे हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी - प्रतिमा मौर्या

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली -पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ केवल एक नारा भर नहीं है, ये एक ज़िम्मेदारी है, जिसे धरती पर रहने वाले हरेक इंसान को समझना और मानना चाहिये। यह विचार शनिवार को क्षेत्र के सवैया धनी गांव निवासिनी प्रतिमा मौर्या ट्विंकल ने पौध रोपण का संदेश देते हुए कही।
    उन्होंने कहा कि  पेड़ों को बचाने के द्वारा अपने स्वस्थ पर्यावरण और हरी पृथ्वी को बचाने के लिये ये हम सभी के लिये बड़ा मौका है। पेड़ धरती पर जीवन का प्रतीक है और बहुत सारे लोगों और जंगली जानवरों के लिये प्राकृतिक घर है दुनिया में हर एक जरूरतमंद की सहायता करना संभव नहीं है मगर जो आपके समक्ष है वह अवश्य किया जा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ युवा समाजसेवी प्रतिमा मौर्य "ट्विंकल" जो समाज के नए संदेश,  बदलाव व समाज हेतु व सामाजिक परिवर्तन के लिए बढ़- चढ़कर कार्य करती रहती है ।कुछ इसी प्रकार ऊंचाहार के प्राथमिक विद्यालय में जाकर मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ वृक्षारोपण किया व स्टेशनरी की सामग्री वितरण कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया और प्रेरित किया। 

बता दें कि सेठ राम मौर्य ट्रस्ट द्वारा नए संदेश व सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर ऊंचाहार विधानसभा के लोकगीत में नई छवि बनाने का काम करती रहती हैं और उनका कहना है कि पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ 
ये एक ज़िम्मेदारी है जिसे धरती पर रहने वाले हरेक इंसान को समझना और मानना चाहिये। पेड़ों को बचाने के द्वारा अपने स्वस्थ पर्यावरण और हरी पृथ्वी को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है।