रायबरेली -इंदिरा नगर चौकी से चंद कदमो की दूरी पर दबंगों ने गुमटी में लगाई आग

रायबरेली -इंदिरा नगर चौकी से चंद कदमो की दूरी पर दबंगों ने गुमटी में लगाई आग

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली: शहर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक गरीब महिला की गुमटी में आग लगा देने का मामला सामने आया है। इस घटना में गुमटी में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया, जिससे पीड़ित महिला का रोज़गार छिन गया और वह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ सड़क पर आ गई है।
पीड़ित महिला दुकानदार का कहना है कि कुछ दबंगों ने उसकी गुमटी में आग लगा दी, जिससे दुकान में रखा पूरा सामान जल गया। घटना के बाद से महिला और उसके बच्चे दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हो गए हैं।
महिला ने मामले की शिकायत शहर कोतवाली में लिखित रूप से की है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत देने के बाद भी अभी तक पुलिस मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंची है।
बताया जा रहा है कि यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर चौकी से लगभग 200 मीटर की दूरी पर हुई, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
फिलहाल पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगा रही है और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।