रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, मौत से मचा हड़कंप

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, मौत से मचा हड़कंप

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेरा बरौला गांव में गुरुवार को एक 18 वर्षीय युवती का शव घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेरा बरौला गांव निवासी संजना उम्र 18 पुत्री देवी प्रसाद जो कि कक्षा 12 की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसने घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर पड़ी तो मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से युवती को आनन-फानन में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतका के पिता देवी प्रसाद पंजाब के पटियाला जिले में हलवाई का काम करते हैं। घटना के समय वह बाहर ही थे। युवती का एक छोटा भाई प्रिंस (12 वर्ष) है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।