रायबरेली-पिता ने सौतेली माँ के साथ मिलकर बेटे को उतारा मौत के घाट

रायबरेली-पिता ने सौतेली माँ के साथ मिलकर बेटे को उतारा मौत के घाट

-:विज्ञापन:-




सौतेली माँ से आये दिन नशे में वाद विवाद करना बना मृतक रोशनलाल की हत्या का कारण


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। दिनांक 28 फरवरी 2026 को थाना बछरावां पर डायल 112 पुलिस के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रानीखेड़ा में रोशनलाल पुत्र छेदालाल उम्र 24 वर्ष का शव घर के बाहर वाले कमरे में पड़ा है। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार मय बछरावां थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल एवं पुलिस टीम व फ़ारेसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। साक्ष्य संकलन कर घटना के सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच शुरू की गई। थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा मृत्यु का सही कारण ज्ञात करने हेतु मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भिजवाया गया एवं मृतक के पिता छेदालाल से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बछरावां पर मुकदमा अपराध संख्या 109/02026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम शत्रुघ्न सोनकर, नीरज, नन्हके पुत्रगण देवतादीन निवासी रानीखेड़ा अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम में गठित की गई। पुलिस टीमों द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन (इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, धरातलीय साक्ष्य) की कार्यवाही की गई। जांच विवेचना में आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह बात प्रकाश में आई कि मृतक रोशनलाल आए दिन शराब के नशे में अपनी सौतेली मां अर्चना के साथ मारपीट गाली-गलौज करता था। घटना के एक दिन पूर्व मृतक का गांव के ही लोगों से झगड़ा हुआ था, इसी बात का फायदा उठाकर रोशनलाल के पिता व उसकी सौतेली मां के द्वारा उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक रोशनलाल का मोबाइल गायब था, जो अभियुक्त अर्चना की निशानदेही पर दिनांक 3 फरवरी 2026 को अभियुक्तो के घर से 300 मीटर की दूरी पर गेहूँ के खेत से बरामद किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के कुशल पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार व बछरावां थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल के नेतृत्व में उक्त हत्या का अनावरण करते हुए मृतक के पिता छेदालाल पुत्र श्रीराम एवं मृतक की सौतेली मां अभियुक्ता अर्चना पत्नी छेदालाल निवासी ग्राम रानीखेड़ा  मजरे रानीखेड़ा थाना बछरावां जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर दिनांक 4 फरवरी को दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। हत्या की घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल, उप निरीक्षक विकास कुमार, आरक्षी आशीष यादव, आरक्षी कासिब अहमद, आरक्षी दीपमाला सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मृतक युवक रोशनलाल के साथ हुई इस दर्दनाक घटना ने कहीं न कहीं पुनः एक बार फिर रिश्तो को तार-तार कर दिया है। लोगों का कहना है कि सौतेली मां का रिश्ता तो पहले से ही बदनाम है, लेकिन एक पिता के द्वारा अपने ही पुत्र को मौत के घाट उतारना कहीं न कहीं आज के समय में पिता पुत्र के रिश्तों को कलंकित कर देने का जीता जागता उदाहरण है।