रायबरेली-किन्नर समाज के होली खेलने के समारोह के दौरान गैर समुदाय के लोगों ने उन पर किया जानलेवा हमला

रायबरेली-किन्नर समाज के होली खेलने के समारोह के दौरान गैर समुदाय के लोगों ने उन पर किया जानलेवा हमला

-:विज्ञापन:-




हमले में गैर समुदाय के लोगों ने ईट पत्थरों की, की बारिश, सात घायल, दो गंभीर



घटना के पश्चात हजारों की संख्या में हिंदू पक्ष के लोगों ने आक्रोशित होकर स्थानीय थाने का किया घेराव




मौके पर एडीएम प्रशासन, एडिशनल एसपी सहित पांच थानों की पुलिस लोगों को समझाने में जुटी



आक्रोशित जन समूह आरोपियों की गिरफ्तारी एवं उन पर सख्त कार्यवाही की कर रहा है मांग


विभिन्न हिंदू संगठन थाने पहुंचकर पीड़ितों को न्याय दिलाने की कर रहे हैं मांग



बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत जगन पुलिया निकट सब्जी मंडी के पास गुरुवार की दोपहर स्थानीय पुलिस की असक्रियता व चूक एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशों को तार तार करने का एक गंभीर मामला सामने आया है, जब किन्नर समाज के द्वारा होली खेलने को लेकर कराये जा रहे कार्यक्रम के दौरान गैर समुदाय के दबंग लोगो ने उन पर ईंट और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर तकरीबन 2:00 बजे के आसपास किन्नर समुदाय के द्वारा कस्बा अंतर्गत जगन पुलिया निकट सब्जी मंडी के पास स्थित अपने आवास पर होली खेलने के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ पर शामिल होकर डीजे की धुन पर किन्नर समाज एवं अन्य आस पड़ोस के लोग  का जश्न मना रहे थे। जश्न में उनके समाज के लोगों के साथ उनका एक ड्राइवर और उनके कुछ मित्र जो गैर समुदाय के थे, वह भी होली खेल रहे थे, तभी गैर समुदाय के दूसरे पक्ष के द्वारा उनके ड्राइवर वह अन्य मित्रों को इस्लाम की दुहाई दी जाने लगी और यह कहा गया कि तुम मुस्लिम होकर भी होली खेल रहे हो, इसी बात को लेकर बातचीत शुरू हो गई और बातचीत इतनी ज्यादा बढ़ गई की गैर समुदाय के लोगों के द्वारा किन्नर समाज के लोगो एवं उनके साथियों के ऊपर ईट पत्थर एवं लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में राम सजीवन पुत्र बिंदादीन उम्र 32 वर्ष निवासी सब्जी मंडी, शीतला पुत्र जगदीश उम्र 45 वर्ष निवासी बांध टोला, मोनू पुत्र हरिप्रसाद उम्र 18 वर्ष, संतोष पुत्र जगदीश प्रसाद उम्र 40 वर्ष, राम सुमिरन पुत्र बिंदादीन उम्र 26 वर्ष निवासीगण सब्जी मंडी, दुर्गेश पुत्र सुशील सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी सत्यनारायण टोला, कुलदीप पुत्र श्यामलाल उम्र 32 वर्ष निवासी सब्जी मंडी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन परिजनों के द्वारा घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात मोनू और संतोष की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही मामले में घायल हिंदू पक्ष के लोगों के परिजनों एवं अन्य हिंदुओं के द्वारा हजारों की संख्या में पहुंचकर थाने का घेराव कर तत्काल दोषियों पर कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही जाने लगी। देखते ही देखते थाने में हजारो लोगों का जमावड़ा उमड़ने लगा और विभिन्न हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग करने लगे। लोगों का जमावड़ा बढ़ता देख बछरावां पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे, मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार एवं उपजिलाधिकारी महाराजगंज गौतम सिंह ने मोर्चा सभालते हुए हिंदू पक्ष को समझाने का कार्य प्रारंभ किया, लेकिन मामला बढ़ता देख आसपास के थाने (गुरबक्शगंज, हरचंदपुर, शिवगढ़ और महाराजगंज) का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। लेकिन हिंदू पक्ष के आक्रोश को देखते हुए तत्काल मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी करने का आश्वासन हिंदू पक्ष को दिया। लेकिन फिर भी हिंदू पक्ष मानने को तैयार नहीं है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया की थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत किन्नर समुदाय के कुछ लोग आपस में होली खेल रहे थे और वह अपना जश्न मना रहे थे। इसी दौरान उनके जश्न में कुछ गैर समुदाय के उनके मित्र एवं उनका ड्राइवर भी शामिल था। जिनको गैर समुदाय की लोगों के द्वारा होली खेलने के लिए मना किया गया। जिस पर वाद विवाद बढ़ गया और घटना में मारपीट हुई है। साथ ही साथ उनके द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त मामले में घायल एवं पीड़ितों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, किसी भी प्रकार कोई कानून उल्लंघन की समस्या नहीं है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक हिंदू पक्ष एवं अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्थानीय थाने के प्रांगण में दोषियों के ऊपर कार्यवाही एवं उनकी गिरफ्तारी की अपनी मांग को लेकर अडे है।