रायबरेली-चिन्मय विद्यालय में संपन्न हुई ज्ञान प्रतियोगिता,,,,,,

रायबरेली-चिन्मय विद्यालय में संपन्न हुई ज्ञान प्रतियोगिता,,,,,,
रायबरेली-चिन्मय विद्यालय में संपन्न हुई ज्ञान प्रतियोगिता,,,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार -रायबरेली-शनिवार को एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित चिन्मय विद्यालय में बच्चों द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़कर भागीदारी ली।
      प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डीएवी के प्रेक्षागृह में संपन्न इस प्रतियोगिता का आयोजन विज्ञान गणित, और अंग्रेजी विभाग ने संयुक्त रूप से किया। जो दो वर्गों में आयोजित की गई। प्रथम वर्ग में कक्षा छह से आठ वहीं द्वितीय वर्ग से कक्षा नौ से लेकर 12 के छात्र सम्मिलित हुए। प्रत्येक वर्ग में सदन के चार चार प्रतिभागियों


 ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से दोपहर 11.30 बजे तक चली। इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग के आनेस्टी हाउस ने प्रथम, फेंडशिप हाउस ने द्वितीय तथा फ्रीडम हाउस में तृतीय स्थान अर्जित किया। एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता छात्रों ने ही अध्यापकों के मार्गदर्शन में बखूबी निभाई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में बच्चों की भूरि भूरि प्रशंसा की। कहां की भविष्य निर्माण में इस तरह की प्रतियोगिताएं बहुत ही सहायक होती हैं। सामान्य ज्ञान को मजबूत बनाए रखने के लिए हमें निरंतर समाचार पत्र, मैगजीन, आलेख पढ़ते रहना चाहिए।