रायबरेली: मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार घंटियां और भोंपू बरामद
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में मंदिर में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रामगोपाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई चार पीतल की घंटियां और एक भोंपू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, मंदिर से घंटियां और अन्य सामान चोरी होने की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रामगोपाल को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शिवगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।

rexpress 