रायबरेली-भाजपाईयों ने उत्साह के साथ मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

रायबरेली-भाजपाईयों ने उत्साह के साथ मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत नीमटीकर (रामपुर हसनगंज) के बूथ संख्या 63 पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के कद्दावर नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता हरिओम चतुर्वेदी उपस्थित रहे। उनके साथ संगठन की मजबूती के लिए समर्पित मंडल मंत्री अशोक कुमार ने भी शिरकत की। नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने संबोधन के दौरान भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के परिश्रम और 'अंत्योदय' की विचारधारा के कारण बनी है। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। स्थापना दिवस के इस अवसर पर मनीष गुप्ता, कमलेश चतुर्वेदी और युवा नेता सुयश चतुर्वेदी ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि बूथ जीतना ही चुनाव जीतना है, और नीमटीकर का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में "भारत माता की जय" और "भाजपा जिंदाबाद" के नारे लगाकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।