रायबरेली-राहुल गांधी के दौरे को लेकर शासन प्रशासन मुस्तैद, तैयारियां तेज
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। आगामी 19 मई 2026 दिन मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष एवं जनपद के सांसद राहुल गांधी के विकास क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ठकुराइन खेड़ा ग्राम पंचायत महेरी में निर्धारित कार्यक्रम को लेकर शासन प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिख रहा है। वही जिम्मेदारों के द्वारा नेता प्रतिपक्ष के दौरे को लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष एवं जनपद के सांसद राहुल गांधी उक्त ग्राम सभा में सांसद बारात घर का उद्घाटन करेंगे। वहीं बारात घर परिसर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसी कार्यक्रम को लेकर रविवार को उक्त कार्यक्रम स्थल पर उपजिलाधिकारी महाराजगंज चंद्रप्रकाश गौतम, क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार, खंड विकास अधिकारी बछरावां शिव बहादुर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी महेरी आलोक शुक्ला, ग्राम प्रधान महेरी देशराज यादव सहित कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, बछरावां अध्यक्ष कांग्रेस अवधेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष अविनाश चंद्र बाजपेई सहित शासन एवं प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में निरीक्षण किया। साथ ही साथ अधिकारियों के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जानकारी प्राप्त हुई है कि जनपद के सांसद राहुल गांधी उक्त कार्यक्रम के दौरान अपने दो दिवसीय जनपद दौरे पर रहेंगे और वह उक्त कार्यक्रम के साथ-साथ जनपद के अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।

rexpress 