रायबरेली-सभासद समेत दोनों पक्षों में चली लाठी-डंडे, एक पक्ष ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली के मिलएरिया थाना क्षेत्र के चक धौरहरा गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि विवाद में सभासद पक्ष और दूसरे पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज कराया गया है।
मामले में पुलिस ने सभासद पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन दूसरे पक्ष का आरोप है कि उनकी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज दूसरे पक्ष के दर्जनों लोग सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी से मिलकर मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग की।
पीड़ितों का कहना है कि उनके साथ भी मारपीट हुई है और वायरल वीडियो में साफ तौर पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे चलाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद इलाके में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

rexpress 