रायबरेली-अज्ञात कारणों से युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल रेफर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। जनपद उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के छोटी खेड़ा मजरे पाहों गांव का रहने वाला अभिषेक उम्र 22 वर्ष पुत्र कमलेश अपने रिस्तेदारी में बछरावां कोतवाली क्षेत्र के पस्तौर गांव बृहस्पतिवार सुबह आया हुआ था। तभी दोपहर करीब 2:00 बजे करीब युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन घर के अंदर कर लिया। कुछ देर बाद जब युवक की हालत बिगड़ने लगी तो आसपास मौजूद लोगों ने देखा, और घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी। इसके बाद एंबुलेंस से युवक को लेकर परिजन इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर अभय चतुर्वेदी ने प्राथमिक उपचार कर युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। चिकित्सक का कहना है कि युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है, जिससे उसकी हालत बिगड़ी है। कुछ देर बाद सीएचसी पहुंचे पिता कमलेश कुमार का कहना था कि उनके बेटे ने किस कारण से जहरीले पदार्थ का सेवन किया है, उन्हें इसकी जानकारी अभी नहीं है।

rexpress 