रायबरेली: चोरी की पावर केबल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, डीह पुलिस ने भेजा जेल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली में अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत डीह थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की पावर केबल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई पावर केबल बरामद की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
डीह थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के साथ नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

rexpress 