रायबरेली सब्जी गांव में दुग्ध संग्रह केंद्र का हुआ उद्घाटन
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा, रायबरेली- विकास क्षेत्र के अंतर्गत सब्जी गांव में पराग दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड सब्जी का उद्घाटन शुक्रवार को अध्यक्ष लखनऊ मंडल लखनऊ शिखा सिंह तोमर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के पूर्व शिखा सिंह तोमर के द्वारा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर भवरेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा सब्जी गांव पहुंचकर उक्त उद्घाटन कार्यक्रम को संपन्न किया गया। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए शिखा सिंह तोमर के द्वारा बताया गया कि सब्जी गांव में पराग का यह दुग्ध संग्रह केंद्र लखनऊ दुग्ध केंद्र से संबद्ध है। साथ ही साथ उनके द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां खुलने से यहां के दुग्ध विक्रेताओं की आय भी बढ़ेगी, साथ ही साथ ग्राहकों को शुद्ध दूध, दही, पनीर व दूध से संबंधित बनने वाली अन्य प्रकार की सामग्रियां मिल सकेंगी। इस अवसर पर उक्त सहकारी समिति लिमिटेड के क्षेत्रीय परिवेक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं उक्त दुग्ध संग्रह केंद्र के सचिव गुलाब सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग एवं दुग्ध विक्रेता व ग्राहक उपस्थित रहे।

rexpress 