रायबरेली-विशालकाय अजगर निकलने की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही आई सामने

रायबरेली-विशालकाय अजगर निकलने की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही आई सामने

-:विज्ञापन:-

 


ग्रामीणों में हड़कंप मचने के साथ रात भर कायम रहा भय का माहौल

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठकुराइन खेड़ा मजरे पस्तौर गांव में बीते रविवार की देर रात तकरीबन 10:00 बजे के आसपास गांव किनारे एक विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। जिससे ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। तत्काल ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा लापरवाही का परिचय देते हुए उक्त घटना में अजगर का रेस्क्यू करने के लिए सुबह आने की बात कही गई। साथ ही साथ कर्मचारियों के द्वारा ग्रामीणों से यह भी कहा गया कि आप लोग रात भर अजगर पर नजर बनाए रखिए, हम सुबह आ जाएंगे। कर्मचारियों की इस लापरवाही के कारण रात भर उक्त गांव के ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल कायम रहा। साथ ही ग्रामीणों में भय का माहौल भी व्याप्त रहा। वन विभाग के कर्मचारियों की इस घोर लापरवाही पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों से उन पर सख्त कार्यवाही करने की बात भी कही है।