रायबरेली-योग शिविर में साधकों का किया गया सम्मान
रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला
रायबरेली में भारत माता योग सेवा संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क योग शिविर में साधकों को उपयोगी सामग्री वितरित की गई साथ में समाज सेवा के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया भारत माता योग सेवा संस्थान रायबरेली द्वारा संचालित दैनिक निःशुल्क योग शिविर भारत माता मंदिर शहीद स्मारक प्रांगण में आयोजित किया गया। प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 6:30 बजे तक चलने वाले इस शिविर में अनुभवी सर्टिफाइड योगाचार्य बृजमोहन और योग प्रशिक्षिका आरती द्वारा योगाभ्यास कराया जाता है। शिविर में बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए नियमित रूप से भाग लेते हैं।
संस्था के संरक्षक डॉ. सचिन कुमार पटेल ने गर्मी को देखते हुए लगभग 50 नियमित साधकों के लिए पानी की बोतलें, रुमाल, गमछा, टी-शर्ट, टिफिन, पेय पदार्थ के कप, बिस्किट, टॉफी सहित अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण कराया। इस अवसर पर डॉ. सचिन कुमार पटेल ने अधिक से अधिक लोगों से निःशुल्क योग शिविर से जुड़कर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की।
डॉ. सचिन कुमार पटेल पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं और उनके द्वारा जनपद में दर्जनों पौधों का रोपण कराया गया है। हाल ही में विश्व योग दिवस सप्ताह के अवसर पर भी उनके नेतृत्व में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

rexpress 