रायबरेली-प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम जलाई जा रही पराली, वीडियो वायरल

रायबरेली-प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम जलाई जा रही पराली, वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-शासन द्वारा पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाए जाने और लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद जिले में पराली जलाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला डलमऊ तहसील क्षेत्र के सडबरा मोड़ के पास का है, जहां खेतों में खुलेआम पराली जलाई गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि खेतों में पराली जलाने से आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पराली जलाने से बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकार लगातार सख्त निर्देश जारी कर रही है, इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से सख्ती के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं संबंधित अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच में पराली जलाने की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।