रायबरेली-भूमि निर्माण कार्य में रंगदारी मांगने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, सलोन पुलिस ने की कार्रवाई
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- सलोन कोतवाली पुलिस ने भूमि निर्माण कार्य में रंगदारी मांगने के मामले में वांछित अभियुक्त हसीब को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर एक भूमि निर्माण कार्य के दौरान पीड़ित से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी इससे पहले पीड़ित से करीब 3 लाख रुपये रंगदारी के रूप में वसूल चुका था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सलोन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त हसीब को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसे अपराधियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कदम उठाए जाएंगे। सलोन पुलिस की इस कार्रवाई से रंगदारी के चर्चित मामले का खुलासा हो गया।

rexpress 