रायबरेली: वेतन विवाद में बवाल, शिक्षक से मारपीट कर फरार हुआ कार्यवाहक प्रिंसिपल मनीष सक्सेना
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में वेतन को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल मनीष सक्सेना ने वेतन की मांग करने पर शिक्षक अमरजीत के साथ मारपीट कर दी।
बताया जा रहा है कि शिक्षक अमरजीत ने बकाया वेतन को लेकर कार्यवाहक प्रिंसिपल से बातचीत की थी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद मामला बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि मारपीट में शिक्षक अमरजीत घायल हो गए।
घटना के बाद कार्यवाहक प्रिंसिपल मनीष सक्सेना मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मिल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
घायल शिक्षक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की है, जहां वेतन विवाद को लेकर शिक्षकों और प्रबंधन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

rexpress 