रायबरेली-रेलवे स्टेशन के पास दबंगों की खुलेआम गुंडई
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली: शहर के रेलवे स्टेशन के पास रिक्शा चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बीच सड़क जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले और मौके पर मौजूद कुछ सवारियां भी हाथापाई की चपेट में आ गईं।
घटना के चलते रेलवे स्टेशन के बाहर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इस दौरान मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो में रिक्शा चालक खुलेआम मारपीट करते और सड़क पर हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के बाहर का है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

rexpress 