रायबरेली- तेज आंधी-तूफान का कहर, पेड़ गिरने से महिला की मौत, युवती घायल

रायबरेली- तेज आंधी-तूफान का कहर, पेड़ गिरने से महिला की मौत, युवती घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली में बुधवार शाम आए तेज आंधी और तूफान ने जमकर तबाही मचाई। मिल एरिया थाना क्षेत्र के गौचरा गांव में तेज हवा के चलते अचानक एक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवती का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि तेज आंधी के दौरान दोनों घर के बाहर मौजूद थीं, तभी अचानक पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
लगातार बदलते मौसम और तेज आंधी-तूफान को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।