रायबरेली-हैवान बना इंसान, इंसानियत हुई शर्मसार, दिनदहाड़े किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने हैवान बने इंसान के द्वारा घटित की गई कुकर्म की घटना से इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने एक 12 वर्षीय किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ दिनदहाड़े दुष्कर्म जैसे घिनौने कृत को अंजाम दे दिया गया। उक्त हैवान को घटना को अंजाम देते हुए लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। विदित हो की थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली एक 12 वर्षीय किशोरी अपने पड़ोस में रहने वाली एक 10 वर्षीय बालिका के साथ अपने गांव किनारे स्थित नहर के निकट अपनी गाय चराने के लिए गई हुई थी। तभी गाय चरते चरते कहीं गुम हो गई, जिसे ढूंढने के लिए दोनों किशोरियां अलग-अलग दिशा में चली गई। तभी उक्त घटनास्थल पर पहले से घात लगाए बैठे कस्बे के एक हैवान के द्वारा उक्त 12 वर्षीय किशोरी को लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया गया। उक्त किशोरी के द्वारा जब चीख पुकार मचाई जाने लगी तो उसकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए उक्त हैवान को देखकर घटनास्थल पर घेराबंदी कर उसको पकड़कर पुलिस एवं परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उक्त हैवान को अपने साथ थाने लेकर गई। वही घटना की जानकारी होते परिजनों के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण भी थाने पहुंचे और उन्होंने घटना की तहरीर देकर उक्त हैवान के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल के द्वारा बताया गया की घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

rexpress 