रायबरेली-नवागत बीईओ सुरेंद्र कुमार ने संभाली हरियाली की कमान, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में किया वृहद वृक्षारोपण

रायबरेली-नवागत बीईओ सुरेंद्र कुमार ने संभाली हरियाली की कमान, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में किया वृहद वृक्षारोपण

-:विज्ञापन:-

 

बछरावां के दर्जनों परिषदीय विद्यालयों में एक साथ हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के 'वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान-2026' के अंतर्गत 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर रविवार को विकास क्षेत्र बछरावां के परिषदीय विद्यालयों में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।अभियान के तहत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बहादुरनगर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन की अमूल्य धरोहर हैं। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका नियमित संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी से विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, पर्यावरणीय चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होगी। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए अभियान को सफल बनाने में सभी के सहयोग पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार प्रजातियों के पौधे रोपे गए। विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, अभिभावकों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।इसी क्रम में विकास क्षेत्र बछरावां के रघुनाथ खेड़ा प्रथम, शेखपुर समोधा, मेहरवान खेड़ा, महेरी, गोझवा, भैरमपुर, जीगों, विशुनपुर, जोरावरखेड़ा, पहनासा, कलागढ़ी, नीमटीकर, सरौरा, सुदौली, सब्जी सहित सभी परिषदीय विद्यालयों में भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। पूरे विकास क्षेत्र में चले इस महाअभियान ने हरियाली के प्रति जनजागरूकता को नई दिशा दी। विद्यालयों में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए सभी ने हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।