रायबरेली-ग्रामीण इंडोर स्टेडियम के सौंदर्यीकरण प्रस्ताव के सापेक्ष डीएम ने किया निरीक्षण, मौजूद रहे अन्य अधिकारी
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। कस्बा स्थित ग्रामीण इंडोर स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए शासन को भेजे गए प्रस्ताव के सापेक्ष गुरुवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के साथ ही खिलाड़ियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद स्टेडियम में आवश्यक कार्य कराकर इसे बेहतर खेल सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को लाभ मिल सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी महाराजगंज चंद्रप्रकाश गौतम, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बछरावा रामाशीष, हल्का लेखपाल संदीप सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

rexpress 