रायबरेली-राहगीर ने संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल, शीघ्र मरम्मत की करी गुजारिश

रायबरेली-राहगीर ने संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल, शीघ्र मरम्मत की करी गुजारिश

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थुलेडी पहनासा संपर्क मार्ग की जर्जर एवं दयनीय स्थिति का वीडियो शनिवार की दोपहर एक राहगीर के द्वारा अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट से वायरल किया गया। उक्त वीडियो को वायरल करते समय उक्त राहगीर के द्वारा बताया गया कि इस मार्ग को थुलेडी पहनासा संपर्क मार्ग कहते हैं। यह हमारे क्षेत्र की महत्वपूर्ण रोड है। वैसे तो यह लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर कन्नावा गाँव के पास से निकलकर बछरावां हलोर मार्ग से जुड़ता है और यह मार्ग शिवगढ़ क्षेत्र भी जुड़ा हुआ है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की आबादी का आना-जाना रहता है। परंतु पूरी बरसात भर इसकी स्थिति इसी तरह जर्जर एवं दयनीय बनी रहती है, और अगर बरसात ठीक-ठाक हो जाए तो इस मार्ग से निकलना भी दुश्वार हो जाता है। साथ ही साथ उक्त राहगीर के द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि वर्तमान विधायक का आए दिन इधर से आना जाना रहता है एवं तमाम राजनीतिक पार्टियों के बड़े-बड़े नेता एवं अन्य संभ्रांत नागरिक इधर से निकलते रहते हैं, लेकिन इस पर आज तक किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। इसी रास्ते में कई सारे सरकारी विद्यालय, इंटर कॉलेज भी मौजूद है। जिसमें पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे इसी गंदे पानी से होकर निकलते हैं। इसी कड़ी में उक्त राहगीर के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों से निवेदन किया गया है कि कृपया आप सभी इस संपर्क मार्ग पर अपनी नजर डालें और शीघ्र ही इसकी मरम्मत कराने की कृपा करें। जिससे क्षेत्र की जनता को आवागमन में समस्याओं का सामना न करना पड़े।