महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का रायबरेली दौरा

महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का रायबरेली दौरा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली में आज अपर्णा यादव का एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगी।
जानकारी के अनुसार, अपर्णा यादव राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी, जहां महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और संवाद किया जाएगा। इसके साथ ही वह क्षेत्र में चल रही योजनाओं और व्यवस्थाओं का भी जायजा लेंगी।
दौरे के दौरान बछरावां में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण भी उनके हाथों किया जाएगा। यह कार्यक्रम अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
प्रशासन और आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।