रायबरेली-मासूम को सर्प ने डसा, किया गया इलाज
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र में सर्पदंश के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। शिवगढ़ नगर पंचायत के पूरे पाण्डेय वार्ड नम्बर 6 में बुधवार की देर शाम दरवाजे सड़क पर खेल रही 4 वर्षीय मासूम प्रिया पुत्री आशू को सर्प ने डस लिया। जिसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक की देख रेख में देर रात तक बच्ची का इलाज चल रहा था। चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सर्पदंश से पीड़ित 4 वर्षीय बच्ची अस्पताल आई है, जिसका उपचार किया जा रहा है।

rexpress 