रायबरेली-उच्च अधिकारियों के आदेश को भी नहीं मान रहे ADO पंचायत कैलाश नाथ पटेल, नहीं छूट रहा है मोह
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- शासन और जिला प्रशासन के आदेशों को दरकिनार कर डलमऊ विकास खंड में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कैलाश नाथ पटेल का तबादले के बाद भी कार्यमुक्त न होना चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि तबादले के एक सप्ताह बाद भी उन्होंने नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है और डलमऊ ब्लॉक में ही बने हुए हैं जानकारी के अनुसार, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के अनुमोदन तथा जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) सौम्य शील सिंह के आदेश पर कैलाश नाथ पटेल का स्थानांतरण बछरावां विकास खंड में तत्काल प्रभाव से किया गया था। आदेश जारी होने के बावजूद अब तक उन्होंने नई तैनाती स्थल पर जॉइन नहीं किया है। सूत्रों का कहना है कि वर्षों से डलमऊ ब्लॉक में तैनात रहने के कारण वे इस पद और क्षेत्र को छोड़ने के इच्छुक नहीं हैं। चर्चा है कि विभिन्न स्तरों पर संपर्क और जुगाड़ के माध्यम से तबादला रुकवाने अथवा पुराने स्थान पर बने रहने की कोशिशें की जा रही हैं इस मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था और स्थानांतरण नीति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर तबादले के आदेश के बाद संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होता है, लेकिन यहां आदेश के कई दिन बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
अब सबकी निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि वह शासन के आदेशों की अवहेलना और अनुशासनहीनता को कितनी गंभीरता से लेता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई करता है या फिर प्रभाव और जुगाड़ के आगे सरकारी आदेश बेअसर साबित होते हैं।

rexpress 