रायबरेली: पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले आरक्षी सुनील शुक्ला का नया वीडियो वायरल

रायबरेली: पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले आरक्षी सुनील शुक्ला का नया वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार का मामला उठाने वाले आरक्षी सुनील शुक्ला का सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर एक और वीडियाे प्रसारित हुआ। जिसमें वह मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि वह अब लखनऊ में तैनात हैं, उनकी पत्नी व दो बच्चे रायबरेली पुलिस लाइंस में रहते हैं।एक बच्चा छह वर्ष व दूसरा आठ माह का है, इसके चलते लंबे समय से उनकी पत्नी अपना स्थानांतरण पुलिस आफिस या पुलिस लाइंस कराने को लेकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देती रही हैं, लेकिन तबादला नहीं किया गया। रविवार की रात पत्नी का पुलिस लाइंस से और दूर स्थित गुरुबक्शगंज थाने में तबादला कर दिया गया। चूंकि उनकी बड़ी बेटी का अभी एक विद्यालय में प्रवेश कराया गया हैं, ऐसे में गुरुबक्शगंज में ड्यूटी करते हुए दोनों बच्चों को देख-रेख कर पाना पत्नी के लिए संभव नहीं है। आरोप लगाया कि अधिकारियों के बच्चों की देख रेख के लिए तो महिला आरक्षी की ड्यूटी लगा दी जाती है, लेकिन महिला आरक्षी की समस्या और बच्चों के पालन पोषण को लेकर ध्यान नहीं दिया जाता। आरोप है कि अधिकारियों द्वारा आरक्षी दंपती को परेशान व प्रताड़ित करने के लिए जानबूझ कर स्थानांतरण किया गया है। सुनील ने वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।