रायबरेली-आम की बाग में बारूद दगने से मासूम सहित तीन घायल

रायबरेली-आम की बाग में बारूद दगने से मासूम सहित तीन घायल

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के रानीखेड़ा मजरे कुर्री गांव के रहने वाले देवतादीन उम्र 60 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम औतार अपने परिवार के साथ उन्नाव जनपद के असोहा थाना क्षेत्र के छगां खेड़ा गांव में आम की बाग की रखवाली परिवार के साथ कर रहे थे। तभी मंगलवार देर रात बंदर भगाने के लिए बाग मालिक पप्पू निवासी नगराम जनपद लखनऊ के कहने पर वह बाग में बारूद लगा रहे थे। तभी बारूद दगाते समय अचानक विस्फोट हो गया। जिसमे सुखराना उम्र 38 वर्ष पत्नी रामस्वरूप एवं बेटी मधू 12 वर्ष निवासीगण रानीखेड़ा सहित तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी चीख पुकार पर आसपास मौजूद लोग उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन राहत न मिलने पर बुधवार दोपहर 3:00 बजे के करीब तीनों घायलों को परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लाया गया, जहां चिकित्सक डॉक्टर प्रभात मिश्रा ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, और बताया कि 12 वर्षीय मधु का 60 फ़ीसदी से ज्यादा शरीर झुलस गया है। इस बाबत कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, घटना उन्नाव जनपद के असोहा थाना क्षेत्र की है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।