रायबरेली-डलमऊ ब्लॉक में सचिवों की मनमानी से फरियादी परेशान, कार्यालय में ताला लटकने का आरोप

रायबरेली-डलमऊ ब्लॉक में सचिवों की मनमानी से फरियादी परेशान, कार्यालय में ताला लटकने का आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-डलमऊ ब्लॉक में सचिवों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में तैनात कई सचिव गांवों में नियमित रूप से नहीं पहुंचते, जिससे विकास कार्यों और जनसमस्याओं के निस्तारण पर असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जब वे ब्लॉक कार्यालय पहुंचते हैं तो अक्सर संबंधित कर्मचारी और अधिकारी अनुपस्थित मिलते हैं। आरोप है कि कई बार कार्यालय में दिनभर ताला लटका रहता है, जिससे फरियादियों और पीड़ितों को निराश होकर वापस लौटना पड़ता है।
लोगों का कहना है कि प्रमाण पत्र, पेंशन, आवास, मनरेगा और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों के लिए उन्हें बार-बार ब्लॉक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारियों की निगरानी में कमी के चलते सचिव मनमानी कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बीडीओ स्तर पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से व्यवस्था बदहाल होती जा रही है।
क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर ब्लॉक कार्यालय में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है। बताया जा रहा है कि मामला डलमऊ ब्लॉक कार्यालय से जुड़ा है।