रायबरेली-विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने आत्महत्या करने का किया प्रयास

रायबरेली-विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने आत्महत्या करने का किया प्रयास

-:विज्ञापन:-





दरवाजा तोड़कर परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र मौरावा जनपद उन्नाव के अंतर्गत करदहा गांव में बीते बुधवार की देर रात लगभग 11:00 बजे के आसपास एक युवक ने विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से आहत होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, हालत बिगड़ती देख परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक रजनीश शुक्ला पुत्र राजकिशोर उम्र 28 वर्ष निवासी करदहा थाना मौरावा जनपद उन्नाव ने बुधवार की शाम अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर वाद विवाद किया, जिसके पश्चात उसकी पत्नी नाराज होकर अपने मायके रायबरेली चली गई। इसी बात से आहत होकर उसने अपने कमरे को बंद कर उसके अंदर फ़ासी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दम घुटता देख युवक की चीख पुकार पर परिजनों एवं आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाल कर तत्काल निजी वाहन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।