रायबरेली-नशे में धुत अधेड़ छत से गिरा नीचे, हालत गंभीर

रायबरेली-नशे में धुत अधेड़ छत से गिरा नीचे, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां- रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंहगो गांव में बुधवार की देर रात लगभग 10:00 बजे के आसपास नशे में धुत एक अधेड़ छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल अधेड़ प्रवेश कुमार पुत्र राममिलन उम्र 55 वर्ष निवासी सेहगो बीते बुधवार की देर रात नशे में धुत होकर अपनी छत के ऊपर धमा चौकड़ी मचा रहा था। तभी अत्यधिक नशे में होने के कारण वह अपनी छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में तत्काल परिजनों के द्वारा इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर होने पर उसे  जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां गंभीर हालत में उसका इलाज किया जा रहा है।