रायबरेली-शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सामूहिक सहभागिता आवश्यक: इंद्रा देवी

रायबरेली-शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सामूहिक सहभागिता आवश्यक: इंद्रा देवी

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सचिव के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बीआरसी बछरावां में आयोजित हुआ। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रा देवी ने विद्यालय प्रबंध समिति के गठन , उनके दायित्वों , कर्तव्यों, अधिकारों एवं शासन की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय विकास योजना, बच्चों के नामांकन ठहराव तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सामुदायिक सहभागिता को आवश्यक बताया। साथ ही बच्चों के रचनात्मक कौशल के विकास हेतु अभिभावकों व एसएमसी सदस्यों को प्रेरित करने पर जोर दिया। एआरपी मृत्युंजय सिंह ने विद्यालय प्रबंध समिति की निगरानी संबंधी भूमिका पर चर्चा की। संदर्भदाता मुकुट बिहारी मिश्रा ने विद्यालय प्रबंध समिति की संरचना, गठन, कार्यकाल एवं समिति के कार्य पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। मनीष वर्मा ने विद्यालय विकास योजना की तैयारी एवं निर्माण पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। विवेक पटेल ने पी एफ म एस पोर्टल से किस प्रकार से पी पी ए जनरेट करना है एवं आई हुई धनराशि का किस प्रकार सदुपयोग करना है पर चर्चा की। डॉ नीलिमा श्रीवास्तव ने विद्यालय विकास योजना विकसित करने की तैयारी एवं प्रपत्रों की जानकारी दी। रामलखन ने डीबीटी के माध्यम से प्राप्त धनराशि से छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता मोजा तथा स्टेशनरी क्रय के संबंध में जानकारी दी। राजलक्ष्मी वर्मा ने शारदा कार्यक्रम व मीना मंच के बारे में के बारे में जानकारी साझा की। अमन शुक्ला ने 6 से 14 वर्ष के सभी बालक /बालिकाओं का शत प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर चर्चा की। प्रशिक्षण का कुशल संचालन उमेश कुमार ने किया। इस अवसर पर वेद शुक्ला, बुद्धि प्रकाश अवस्थी, रामदयाल, दिनेश कुमार, लोकतंत्र, रामलखन, अमित शुक्ला, नरेंद्र कुशवाहा, रश्मि मिश्रा, प्रीति सक्सेना, रामप्रकाश, तेज नारायण तथा सभी प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष उपस्थित रहे।