रायबरेली-भाजपा नेता को वायरल वीडियो के माध्यम से मिली जान से मारने की धमकी

रायबरेली-भाजपा नेता को वायरल वीडियो के माध्यम से मिली जान से मारने की धमकी

-:विज्ञापन:-




मामले की जानकारी पर आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा: अपर पुलिस अधीक्षक

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के रामपुर हसनगंज निवासी भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाला व्यक्ति सलाउद्दीन मंसूरी है, जो बछरावां कस्बे का ही रहने वाला है। और उस पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज होने के कारण उसे जिला बदर भी किया जा चुका है। मामले से जुड़ा एक वीडियो शुक्रवार की देर शाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित रूप से सलाउद्दीन मंसूरी भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी को खुलेआम जान से मारने की धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। बताते चलें कि बीते दिनों होली के दिन कस्बे में होली गीत डीजे पर चल रहे थे, इसी को लेकर मुस्लिम पक्ष के दर्जनों लोगों ने हिंदू पक्ष के लोगों पर ईट पत्थर से हमला किया था, जिसमें एक दर्जन के करीब लोग घायल हुए थे, इसके बाद गुस्साए हिंदू पक्ष के सैकड़ो लोगों में महिलाओं पुरुष व बच्चों ने मिलकर थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया, जानकारी मिलते ही थाने में पहुंचे हरिओम ने भी जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया और इस घटना का जिम्मेदार सलाउद्दीन मंसूरी को ठहराया। इसके बाद सलाउद्दीन मंसूरी ने भी शुक्रवार को स्वयं के सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट से हरिओम के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बयान दिया है। इस घटना से जुड़े पांच मुस्लिम महिलाएं और 6 मुस्लिम युवकों को बछरावां थाने की पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिन पर कार्यवाही करते हुए उन्हे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर देकर स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। उनका कहना है कि आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का है और इस तरह की धमकी से उनकी सुरक्षा को खतरा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।इस घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि जिला बदर घोषित आरोपी का खुलेआम घूमना और धमकी देना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही उचित कार्यवाही की बात कही जा रही है। वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली संजीव कुमार सिन्हा के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, आगे की कार्यवाही प्रचलित है।