रायबरेली-किशोरी को सर्प ने डसा, हालत गम्भीर

रायबरेली-किशोरी को सर्प ने डसा, हालत गम्भीर

-:विज्ञापन:-


 
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। खेत में चर रही नीलगाय को भगाने गई किशोरी को सर्प ने डस लिया। जिसकी हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे कोइली मजरे नरायनपुर गाँव की है। किशोरी के पिता जगदीश ने बताया कि उनकी बेटी निशा उम्र 13 वर्ष शुक्रवार को सायंकाल खेत गई थी। जहां खेत चर रही नीलगाय को भगाते समय सर्प ने निशा को डस लिया। जानकारी होते ही परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां किशोरी की हालत गम्भीर देखते हुए इमरजेंसी ड्यूटी ने तैनात चिकित्साधिकारी डॉ.सौरभ सिंह ने प्राथमिक उपचार के पश्चात किशोरी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डॉ.सौरभ सिंह ने बताया कि किशोरी को सर्प ने डसा है, जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।